बिहार के लिए गेमचेंजर साबित होगा ये एक्सप्रेसवे, 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, पूरी तरह होगा एक्सेस कंट्रोल
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे (सांकेतिक तस्वीर)
Patna Purnia Expressway: बिहार में पहला एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. पटना-पूर्णिया के बीच बनने वाले एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेज हो गया है. कहा जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे राज्य के लिए गेमचेंजर साबित हो सकेगा.
Patna Purnia Expressway: बिहार में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण भी किया जा रहा है. बिहार का यह पहला एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा. फिलहाल इसके लिए जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी ला दी गई है. इस एक्सप्रेसवे के नेपाल और बांग्लादेश बॉर्डर के पास होने की वजह से बेहद खास बताया जा रहा है.
आपके शहर में
जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों के बीच नाराजगी
जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे को लेकर जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है लेकिन इसे लेकर कहीं ना कहीं किसानों के बीच नाराजगी देखी जा रही है. दरअसल, वे सरकार से उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं. लेकिन दूसरी तरफ सर्वे के काम में तेजी आने बात भी कही जा रही है. इस परियोजना को लेकर 3A गजट प्रकाशित हो चुका है. ऐसे में जमीन मालिकों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी.
तेज और सुरक्षित सफर की मिलेगी सुविधा
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को लेकर बताया जा रहा है कि इस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चल सकेंगी. ऐसे में लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का फायदा मिल सकेगा. लोगों को पटना से पूर्णिया की दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे ही लगेंगे. इस प्रोजेक्ट को लेकर यह भी बताया गया कि एक्सप्रेसवे में 21 कनेक्टिविटी प्वाइंट होंगे. इनमें 8 कनेक्टिविटी प्वाइंट पूर्णिया में होंगे.
पूर्णिया एयरपोर्ट से भी होगी कनेक्टिविटी
दूसरी तरफ पूर्णिया से हवाई सफर की भी शुरूआत हो चुकी है. जो एक्सप्रेसवे बनेगा उसकी कनेक्टिविटी पूर्णिया एयरपोर्ट से भी होगी. सड़क के किनारे पार्क, एयरोसिटी, मॉडर्न मॉल के साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित की जायेंगी. एस एक्सप्रेस वे के बनने से सीमांचल को नई पहचान मिल सकेगी.
लोगों को मिल सकेगा ये फायदा
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के इस पहले एक्सप्रेसवे से राज्य की तस्वीर बदलने वाली है. वर्तमान स्थिति की बात करें तो, पूर्णिया से खगड़िया के रास्ते होते हुए पटना पहुंचने में 310 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 7 घंटे लगते हैं. वहीं अगर पूर्णिया से अररिया-दरभंगा होते हुए पटना आने में लगभग 360 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. ऐसे में नये एक्सप्रेसवे सिर्फ 3 घंटे में ही दूरी तय की जा सकेगी. इससे लोगों के समय की बचत हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए