नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

सरायरंजन : सरायरंजन क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव निवासी एक युवक ने रेलवे के सी ग्रेड पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से चार लाख रुपये ठग लिया. इस बाबत कोर्ट परिवाद के आधार पर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें हलई ओपी क्षेत्र के तिसवारा निवासी तिलेश्वर […]
सरायरंजन : सरायरंजन क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव निवासी एक युवक ने रेलवे के सी ग्रेड पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से चार लाख रुपये ठग लिया. इस बाबत कोर्ट परिवाद के आधार पर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें हलई ओपी क्षेत्र के तिसवारा निवासी तिलेश्वर राय के पुत्र आलोक कुमार ने कहा है कि वह इंटर पास है. जितवारपुर कुम्हिरा के छोटेलाल चौधरी ने रेलवे के सी ग्रेड पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे चार लाख ठग लिये. वहीं सभी मूल प्रमाणपत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं चार सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये.
उन्होंने तीन माह के अंदर रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत अपने साला से कहकर नौकरी लगा देने का आश्वासन दिया. जब छह माह बीत गये और उसने कोई खोज-खबर नहीं ली तो भुक्तभोगी से तगादा शुरू कर दिया. 11 माह बीत जाने पर जब वह आरोपित घर जाकर पैसे की मांग तो वह आग-बबूला हो गया. कहा कि सादे कागज पर किये गये तुम्हारे हस्ताक्षर हमारे पास मौजूद है. हम कभी भी तुम्हें फंसाकर जेल भेज सकते हैं. इतना के बावजूद वह नहीं हटा तो उसने जान मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










