सड़क किनारे मिला मृत बच्ची का शव

सरायरंजन : समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग में सड़क किनारे गुरुवार की अहले सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला. बच्ची का शव साड़ी के टुकड़े में लपेटा हुआ था. स्थानीय ग्रामीणों ने देखा की कपड़े में क्या लपेटा हुआ है़ जब लोग नजदीक में गए तो देखा की मृत बच्ची का शव है. इसकी जानकारी मिलते […]
सरायरंजन : समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग में सड़क किनारे गुरुवार की अहले सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला. बच्ची का शव साड़ी के टुकड़े में लपेटा हुआ था. स्थानीय ग्रामीणों ने देखा की कपड़े में क्या लपेटा हुआ है़ जब लोग नजदीक में गए तो देखा की मृत बच्ची का शव है. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. नवजात शिशु को देख के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे. वहीं महिलाओं का कहना था कि लोक लाज की डर से बच्ची को कड़ी ठंड में खुले आसमान के नीचे फेंक दिया. कड़ाके की ठंड को बच्ची बरदाश्त नहीं कर सकी.
जब तक ग्रामीणों की नजर उस बच्ची पर पड़ती तब तक वह काल के गाल में शमा चुकी थी. ये बातें वहां के ग्रामीणों का कहना है. तब ग्रामीणों ने इसकी सूचान मुसरीघरारी पुलिस को दी. पुलिस इसकी सूचना पा कर घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष राजा ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं. संवाद प्रेषण तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










