Samastipur News:जिले में सरकारी अस्पतालों में 71.9 प्रतिशत व निजी में 11.5 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 Sep 2025 5:53 PM

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा काशीपुर में एचएमआईएस पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग व रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-समन्वय बैठक हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा काशीपुर में एचएमआईएस पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग व रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-समन्वय बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने की. इस कार्यशाला में प्रशिक्षक जिला योजना समन्वयक आदित्य नाथ झा और जिला अनुश्रवण पदाधिकारी आलोक कुमार थे. पिरामल फाउंडेशन की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया. कार्यशाला में जिले के सभी पंजीकृत नर्सिंग होम, निजी क्लिनिक एवं नवजात देखभाल केंद्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5, 2019-20) के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 76.2 प्रतिशत प्रसव संस्थागत हैं, जिनमें 56.9 प्रतिशत सरकारी एवं 19.3 प्रतिशत निजी संस्थानों में होते हैं. जबकि समस्तीपुर जिले में यह अनुपात 71.9 प्रतिशत सरकारी एवं मात्र 11.5 प्रतिशत निजी संस्थानों का है. इस परिप्रेक्ष्य में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की एचएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य मैपिंग एवं नियमित रिपोर्टिंग अत्यंत आवश्यक है. कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एचएमआईएस पोर्टल पर संस्थानों की मैपिंग की प्रक्रिया, डेटा अपलोडिंग के चरण तथा नियमित रिपोर्टिंग की तकनीकी जानकारी दी गयी.

– एचएमआईएस पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग के लेकर कार्यशाला

साथ ही पोर्टल पर समयबद्ध एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये गये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान अनिवार्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे एवं निर्धारित समयावधि में अपनी सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की रिपोर्टिंग करेंगे.जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की है कि वे इस दिशा में सक्रिय सहयोग प्रदान कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहभागी बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन