मांगों को ले 10 वें दिन भी जारी रही हड़ताल

Published at :15 Jan 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले 10 वें दिन भी जारी रही हड़ताल

समस्तीपुर : बिहार राज्य विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालय के ललित नारायण मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के आह्वान पर शिक्षकेत्तर कर्मियों का हड़ताल गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा. बीआरबी कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मी का बैठक सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी 12 सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाती है […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार राज्य विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालय के ललित नारायण मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के आह्वान पर शिक्षकेत्तर कर्मियों का हड़ताल गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा. बीआरबी कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मी का बैठक सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई.

वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी 12 सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाती है और कुलपति से सार्थक वार्ता नहीं होती है तब तक अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहेगा.
इसके साथ ही जिला शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने आगामी 18 जनवरी को महिला महाविद्यालय में पीजी की परीक्षा बाधित करने निर्णय लिया गया. मौके पर रामभरोस शर्मा, राम प्रकाश प्रसाद, रामरेखा सहनी, व्रह्मानंद राय, कल्याण सिंह, राम दुलार राय, सुदामा देवी, पवन कुमार झा, विनोद कुमार दास मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन