अाधारपुर में कब थमेगा हत्याओं का दौर

समस्तीपुर/ताजपुर : मुफस्सिल थाना के आधारपुर गांव में गुरुवार को पूर्व मुखिया छन्नू भगत की हत्या के बाद लोगों के जेहन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर क्षेत्र में हत्याओं का दौर कब थमेगा. पिछले छह माह के दौरान गांव में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है. पुलिसिया तफतीश में भले […]
समस्तीपुर/ताजपुर : मुफस्सिल थाना के आधारपुर गांव में गुरुवार को पूर्व मुखिया छन्नू भगत की हत्या के बाद लोगों के जेहन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर क्षेत्र में हत्याओं का दौर कब थमेगा. पिछले छह माह के दौरान गांव में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है. पुलिसिया तफतीश में भले ही हर मामला अलग नजर आ रहा है.
लेकिन जानकार बताते है कि हर मामला एक दूसरे से जुड़ा है. ग्रामीण सूत्रों का बताना है कि एक सप्ताह पहले पूर्व मुखिया को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी थी. जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी. सूत्र बताते है कि पूरे मामले के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति का दिमाग है.
चर्चाओं की मानें तो उसने पूर्व मुखिया की हत्या के लिये किसी को सुपारी दी थी. वैसे ग्रामीण बताते है कि पूर्व मुखिया के भतीजा की हत्या के मामले में नामजद लोगों पर तो पुलिस ने कार्रवाई की. लेकिन इस मामले में अज्ञात अपराधियों तक पुलिस अबतक नहीं पहुंच सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










