लड़की को जबरन पकड़ने के आरोप में प्राथमिकी

Published at :12 Jan 2016 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की को जबरन पकड़ने के आरोप में प्राथमिकी

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के बलभद्र मेहषी गांव में एक लड़की को लेकर हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल. जिसका ईलाज सरायरंजन पीएचसी में किया जा रहा है. जिसमें लड़की के पिता सुरेन्द्र राम ने अपने बयान में कहा है कि मेरे लड़की का हाथ पकड़ कर गांव के ही दो लोग खींच रहा था. इस […]

विज्ञापन

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के बलभद्र मेहषी गांव में एक लड़की को लेकर हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल. जिसका ईलाज सरायरंजन पीएचसी में किया जा रहा है. जिसमें लड़की के पिता सुरेन्द्र राम ने अपने बयान में कहा है कि मेरे लड़की का हाथ पकड़ कर गांव के ही दो लोग खींच रहा था. इस पर मेरा बेटा बचाने गया तो रॉड से मार कर माथा फाड़ दिया एवं गाली गलौज कर समान भी छीन लिया. जिसके विरुद्घ थाने में सुरेन्द्र राम ने प्राथमिकी दर्ज करवाया है. जिसमें इन्दल राम व लखीन्द्र राम का नाम शामिल है. थानाध्यक्ष मामले की जांच कर रहे हैं.

दूसरी ओर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट. जिसमें महिला घायल है. घायल का ईलाज सरायरंजन पीएचसी में किया जा रहा है. महिला का पहचान वाजिदपुर मेयारी गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद राय की पत्नी रोमी देवी के रुप में की गई. पीडि़ता का कहना है कि हम अपने घर में बैठे हुए थे.
गांव कुछ कतिपय लोगों ने हमारे घर पर आ कर गाली गलौज करने लगा. जब इसका विरोध किये तो हमारे साथ मारपीट करने लगा व शरीर से आभूषण छीन लिया एवं घर में घुस कर बर्तन बासन भी तोड़ दिया. जिसमें रोमी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाकर गांव के ही पांच लोगों को आरोपीत किया है. जिसमें रमेश राय, ध्रुवनारायण राय सहित पांच लोगों के नाम शामिल है.
इधर, थाना क्षेत्र के गाउपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई थाने में प्राथमिकी.
जिसमे बेबी भारती का कहना है कि जमीन का कागज मेरे पास में है. अपने खेत में हम धान लगाए हुए थे. गांव के ही कुछ लोगों ने धाान कर फसल को काट लिये हैं. जिसमें बेबी देवी ने रामनाथ गिरि सहित पांच लोगों के ऊपर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन