सावधान! नौकरी के नाम पर समस्तीपुर में लाखों की चपत, आधा दर्जन से अधिक युवक बने ठगी के शिकार

Updated:
विज्ञापन

थाने पर आवेदन देने पहुंचे पीड़ित

Samastipur News: समस्तीपुर में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का पर्दाफाश. एयरपोर्ट और बैंक में जॉब दिलाने के बहाने आधा दर्जन युवाओं से ठगे लाखों रुपये. दिल्ली में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का भी आरोप. पीड़ितों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: जिले में बेरोजगार युवाओं को सरकारी और प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत निवासी मो. समीर उर्फ काले पर आरोप है कि उसने आधा दर्जन से अधिक युवाओं को दिल्ली एयरपोर्ट और बैंकों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंधक बनाकर मानसिक प्रताड़ना, जान बचाकर भागे पीड़ित

ठगी का शिकार हुए खानपुर के राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर नौकरी के नाम पर उनसे 1.50 लाख रुपये लिए. जब राकेश ने पैसे वापस मांगे या जॉइनिंग की बात की, तो आरोपी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. राकेश किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहे. इसी तरह, वैशाली के राजा कुमार से 6.80 लाख और मुफस्सिल के पिंकू पासवान से बैंक में नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी की गई है.

पीड़ितों ने ठग को दबोचकर पुलिस को सौंपा

करीब एक साल से चल रहे इस खेल का अंत शनिवार रात को हुआ, जब ठगी के शिकार युवाओं ने आरोपी मो. समीर को रंगे हाथों दबोच लिया. जमकर हंगामा होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ितों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन