प्राण व वायु का समागम है योग साधना : कुलपति

Updated at :21 Jun 2015 5:06 PM
विज्ञापन
प्राण व वायु का समागम है योग साधना : कुलपति

फोटो संख्या : 3आरएयू में डॉ राजीव के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास तन मन धन को पवित्र करता है योगप्रतिनिधि, पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पोर्टिको में विश्व योग दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ आरके मितल की अध्यक्षता में योग शिविर हुआ. इसमें कृषि विश्वविद्यालय के अलावा भी योग से लगाव रखने वाले […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3आरएयू में डॉ राजीव के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास तन मन धन को पवित्र करता है योगप्रतिनिधि, पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पोर्टिको में विश्व योग दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ आरके मितल की अध्यक्षता में योग शिविर हुआ. इसमें कृषि विश्वविद्यालय के अलावा भी योग से लगाव रखने वाले लोगों ने हिस्सा लिया. कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि मानव के जीवन में प्राण व वायु का समागम ही योग साधना है. नित्य प्रतिदिन योग करने से वातावरण के साथ साथ तन मन व धन में निश्चित रूप से पवित्रता मिलती है. इससे परिवार में सुख शांति प्राप्त होती है. बड़ी ही खुशी की बात है की योग शिविर में हमारे पुरु ष भाई से अत्यधिक संख्या में महिलाएं भाग लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर मिशाल कायम की है जो मानवीय ख्याल से एक सराहनीय पहल माना जायेगा. कुलपति डॉ मित्तल ने कहा कि सभी सहपाठियों से आग्रह है कि अपने परिवार में एक योग का माहौल बनायें ताकि चिकित्सक के दरवाजे पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़े. प्रशिक्षक डॉ राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को भिन्न भिन्न तरह के योग कराकर स्वस्थ रहने की कामना की. मौके पर अधिष्ठाता, निदेशक, वैज्ञानिक, के अलावे सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया. शिविर के अंत में छात्र छात्राओं एवं कर्मियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इसमें रवीना रंजन, स्वीटी रजा, साधना, चन्दन कुमार,रमेश कुमार गुप्ता के अलावे डॉ आरबी देशमुख, सुनील कुमार एवं गोपेश कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया. धन्यवाद ज्ञापनआधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ एसपी सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन