Samastipur News: सावधान! कस्तूरबा गांधी विद्यालय बहाली के नाम पर ठगी की कोशिश, बीइपी ने जारी किया अलर्ट
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 13 May 2026 6:55 AM
कस्तूरबा गांधी विधालय
Samastipur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय बहाली के नाम पर ठगी की कोशिश नाकाम करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है. शिक्षा विभाग ने कहा है कि नियोजन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, अभ्यर्थी पैसों की मांग करने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहें. पढ़ें पूरी खबर…
Samastipur News: बिहार शिक्षा परियोजना (BEP) ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नियोजन को लेकर अभ्यर्थियों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है. जिले में वर्तमान में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. इसी बीच कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की है कि उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन कॉल आ रहे हैं, जिसमें नियोजन पक्का करने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है. शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और किसी भी बिचौलिये के झांसे में न आएं.
पूरी तरह पारदर्शी है नियोजन प्रक्रिया
डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने बताया कि नियोजन की पूरी प्रक्रिया विभागीय निर्देशों और नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी. इसमें किसी भी स्तर पर पैसों का लेन-देन शामिल नहीं है. शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बहाली का लालच देकर रुपयों की मांग करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दें. विभाग बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के बहाली प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
तिरहुत एकेडमी में चल रही है काउंसलिंग
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के विभिन्न पदों के लिए तिरहुत एकेडमी में काउंसलिंग जारी है. मंगलवार को रात्रि प्रहरी पद के लिए हुई काउंसलिंग में कुल 185 अभ्यर्थी शामिल हुए. शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को भी रात्रि प्रहरी पद के लिए ही काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सतर्क रहें.
समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










