नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कलाकारों ने यात्रियों को किया जागरुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 4:04 PM
फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. रेलवे जंकशन पर गुरुवार को कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. इसके माध्यम से आम लोगों और रेल यात्रियों को समपार फाटक पार करने और रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति सजग किया. हमराही सांस्कृतिक संस्था बेगूसराय के कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से ट्रेनों में नशाखुरानी […]
फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. रेलवे जंकशन पर गुरुवार को कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. इसके माध्यम से आम लोगों और रेल यात्रियों को समपार फाटक पार करने और रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति सजग किया. हमराही सांस्कृतिक संस्था बेगूसराय के कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से ट्रेनों में नशाखुरानी के प्रति सजग रहने, तोड़फोड़, ज्वलनशील पदार्थ को लेकर यात्रा करने से होने वाली घटनाओं के अलावा स्टेशन परिसर में लावारिस वस्तुओं, बिना टिकट यात्रा करने, बिना बुक सामान किये सामग्री ले जाने के कारण होने वाली परेशानियों और घटनाओं का मंचन कर लोगों में सुरक्षित यात्रा करने का संदेश भर गये. इस क्रम में कलाकारों ने जीवन के मूल्यों पर भी प्रस्तुति दी. नाटक मंचन में आकाश, ओम, राजीव, गंगा पासवान, अमित, प्यारे, छोटू कुमार शामिल थे. मौके पर सुमन भारती, डॉ के चांद, स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार, हरेकृष्ण ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










