विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 6:04 PM
खानपुर. जून महीने में विधान सभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की. बैठक में संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री नीलम सहनी ने कार्यकर्ताओं को एकजूट होने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया. वहीं पंचायतवार भ्रमण कर समस्याओं से […]
खानपुर. जून महीने में विधान सभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की. बैठक में संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री नीलम सहनी ने कार्यकर्ताओं को एकजूट होने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया. वहीं पंचायतवार भ्रमण कर समस्याओं से रुबरु होने की अपील पार्टी के पदाधिकारियों से की. साथ ही सम्मेलन की सफलता को लेकर 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें शिवशंकर सहनी को संयोजक, रामाकांत राय को स्वागताध्यक्ष व अशोक कुमार झा को कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार झा, प्रमोद पोद्दार, सुनील राय, निरंजन राय, अवधेश सिंह, हरेराम राम व मो. कासिम को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है. बैठक में संजय चौधरी, सकलदेव पासवान, राजेंद्र झा, राम सोहाग महतो, वरुण झा, मो. कासिम, साधू शरण महतो, धर्मेंद्र झा, मुकेश सिंह, पवन जायसवाल, अजय कुशवाहा, सोने लाल पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










