मनियर मरगंगपार के ग्रामीणों ने लिया प्रदर्शन का निर्णय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. महमद्दीपुर पंचायत अंतर्गत मनियर मरगंगपार गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता अब्दुल सलाम व संचालन राम विलास महतो ने की. ग्रामीणों के द्वारा दिया गया आवेदन में कहा गया है कि गांव की समस्या को लेकर विगत लोक सभा चुनाव व विधान सभा चुनाव में सामूहिक निर्णय के अनुसार […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. महमद्दीपुर पंचायत अंतर्गत मनियर मरगंगपार गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता अब्दुल सलाम व संचालन राम विलास महतो ने की. ग्रामीणों के द्वारा दिया गया आवेदन में कहा गया है कि गांव की समस्या को लेकर विगत लोक सभा चुनाव व विधान सभा चुनाव में सामूहिक निर्णय के अनुसार बूथ संख्या 186 और 194 पर ग्रामीणों द्वारा वोट का बहिष्कार किया गया था ़ ग्रामीणों को मनाने के लिए कई दल के नेता, जिलाधिकारी व जिला पुलिस कप्तान भी गांव आए थे लेकिन लोगों ने एक भी नहीं सुनी थी ़ अब फिर चुनाव आ रहा है और लोगों की मांग पूरा नहीं होने के कारण एक बार फिर आन्दोलन की शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसी का नतीजा है कि 6 जून को प्रखंड पर धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है ़अल्पसंख्यक, पिछड़ी जाति व अत्यंत पिछड़ी जाति के दो हजार से अधिक आबादी वाला इस गांव के लोगों के जेहन में अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब बनेगा मरगंग नदी पर पुल ? गांव के लोग कब चलेंगे काली सड़कों पर ? इन तमाम जिज्ञाशाओं के बीच आन्दोलन को तेज करने का मन लोगों ने बना लिया है. हालांकि पुल निर्माण निगम द्वारा उक्त गांव में पुल निर्माण के लिए मिट्टी जांच की गई थी जिसका अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आ सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन