जिला टॉपर : आरएसबी की विद्या भारती दसवें स्थान पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 18समस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कला परीक्षा में जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल विद्या भारती को 378 अंक प्राप्त हुआ है. वह जिला टापरों की सूची में दसवें स्थान पर है. शहर के आरएसबी इंटर कालेज की इस छात्रा के पिता शनिचराघाट बिथान निवासी अर्जुन कुमार पेशे […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 18समस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर कला परीक्षा में जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल विद्या भारती को 378 अंक प्राप्त हुआ है. वह जिला टापरों की सूची में दसवें स्थान पर है. शहर के आरएसबी इंटर कालेज की इस छात्रा के पिता शनिचराघाट बिथान निवासी अर्जुन कुमार पेशे से किसान हैं. फिलवक्त वह शहर के मगरदही वार्ड संख्या 29 में अपना स्थायी मकान बना कर बच्चों को शिक्षा देने में जुटे हैं. माता कमलमुखी गृहणी है जिसने पढ़ाई के दौरान विद्या का समय समय पर हौसला बढ़ाने का काम करती है. छात्रा का कहना है कि अब वह किसी अच्छे संस्थान में दाखिला लेने की चाहत रखती है. ताकि आगे की पढ़ाई उन्नत तरीके से करके न्यायिक सेवा में जाने की तमन्ना को पूरी कर सके. छात्रा का कहना है कि यह सफलता उसे सच्चे लगन और इमानदार मेहनत की बदौल ही प्राप्त हुआ है. इसमें उसके कॉलेज के शिक्षकों की भूमिका भी अहम रही है. घर पर उसने स्वाध्याय को हथियार के रुप में तैयार किया. परीक्षा के दौरान यही पढ़ाई काम आयी और आज वह जिले के टॉपरों की सूची में शामिल होने का सपना पूरा कर सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन