विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ खरीफ महोत्सव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

सिंघिया. प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में खरीफ महोत्सव बीडीओ जय किशन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी़ इसमें जिला से आये तकनीकी सहायक अजय कुमार यादव एवं गंगेश कुमार ने किसानों के बीच खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी़ प्रखंड परिसर में आयोजित खरीफ महोत्सव में किसानों की संख्या नहीं के बराबर […]

विज्ञापन

सिंघिया. प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में खरीफ महोत्सव बीडीओ जय किशन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी़ इसमें जिला से आये तकनीकी सहायक अजय कुमार यादव एवं गंगेश कुमार ने किसानों के बीच खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी़ प्रखंड परिसर में आयोजित खरीफ महोत्सव में किसानों की संख्या नहीं के बराबर रही़ किसान के बैठने के लिये मंगायी गयी कुर्सी अधिकांश खाली रही़ क्योंकि किसान बस्ती गांव के राम नरेश राय, विद्यानंद राय, धनहो गांव के सिताराम पासवान, डुमरा गांव के शिवजी साहु, हरदिया गांव के अशोक सिंह, मिल्की गांव के नुनु सिंह, मनोज सिंह, महरा गांव राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कारी साहु आदि ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को खरीफ महोत्सव की जानकारी नहीं मिली़ इधर, प्रखंड किसान सलाहकार ने अपनी मांगों के समर्थन में लगातार 8वें दिन भी गंगा प्रसाद की अध्यक्षता में धरना जारी रखा़ मौके पर कुंदन चौधरी, गणपति शर्मा, वीरेन्द्र यादव आदि थे़ वहीं दूसरी ओर किसानों को अनुदानित मूल्य पर मिलने वाली ढ़ैचा, धान, श्री विधि, संकर धान का बीज एवं मुख्यमंत्री विस्तार योजना पूर्णत: प्रभावित हो रहा है़ साथ ही आपदा से प्रभावित फसल क्षति की राशि से चार हजार पांच सौ में से एकतालिस सौ पन्द्रह किसान वंचित हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन