घायल बच्ची के पिता के साथ मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के मोगलानीचक गांव में कतिपय लोगों ने मिलकर दुर्घटना में घायल बच्ची के पिता को मारपीट कर घायल कर दिया. इस आशय की एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उक्त गांव के राम सुशील महतो ने तीन लोगों को आरोपित किया है़ प्राथमिकी में कहा है कि उनकी आठ वर्षीय पुत्री दरवाजे पर […]

विज्ञापन

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के मोगलानीचक गांव में कतिपय लोगों ने मिलकर दुर्घटना में घायल बच्ची के पिता को मारपीट कर घायल कर दिया. इस आशय की एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उक्त गांव के राम सुशील महतो ने तीन लोगों को आरोपित किया है़ प्राथमिकी में कहा है कि उनकी आठ वर्षीय पुत्री दरवाजे पर बैठी थी़ इसी बीच गांव के ही शनि कुमार सिंह लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी पुत्री का पैर तोड़ दिया़ वहीं जब वो अपनी पुत्री को लेकर उनके दरवाजे पर गये तो शनि, शनि का दादा सहित तीन लोगों ने मिल कर उनको मारपीट कर घायल कर दिया़ इधर थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद ने मामले को दर्ज कर अनुसंधान की बात कही है़ दूसरी ओर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में हुये एक विवाद में भतीजा-भतीजी ने मिलकर चाचा को घायल कर दिया. सदर अस्पताल में दिये अपने फर्द बयान में उक्त गांव के किशोर राय ने कहा है कि वो काम करने दरभंगा जा रहे थे़ इसी बीच उनका भाई बिजली बिल का पैसा मांगा़ वहीं उनके द्वारा इनकार करने पर उनके भाई के आदेश पर उनका भतीजा मन्नु कुमार, चुन्नु कुमार व भतीजी ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया़ साथ ही गले से सोने की चेन छीन ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन