मुखिया से रंगदारी की मांग को ले प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:05 PM
बिथान. थाना क्षेत्र के नरपा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी. दर्ज प्राथमिकी कांड सं़ 67/15 में बताया गया है कि बीते 06 अप्रैल को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पंचायत से लौटते वक्त लक्ष्मिनिया गंाव निवासी रामजपो यादव के पुत्र अनिल यादव के द्वारा कौराही रेलवे पुल के […]
बिथान. थाना क्षेत्र के नरपा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी. दर्ज प्राथमिकी कांड सं़ 67/15 में बताया गया है कि बीते 06 अप्रैल को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पंचायत से लौटते वक्त लक्ष्मिनिया गंाव निवासी रामजपो यादव के पुत्र अनिल यादव के द्वारा कौराही रेलवे पुल के दक्षिणी भाग के निकट रोककर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए अपहरण करने की कोशिश की. हल्ला सुनकर लोगों के जुटने पर अनिल यादव अपने साथियों के साथ भाग गये. बताते चले कि अनिल यादव पर पूर्व में भी कांड सं़ 89/12 दर्ज है. प्रभारी थानाध्यक्ष बबन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 29 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










