भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर चलाया संपर्क अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने किया. इस क्रम में हकीमाबाद, जितवारपुर चौथ, जितवारपुर निजामत, रुप नारायणपुर बेला, मोहनपुर, बेझाडीह पंचायत में अभियान चलाया गया. वहीं बूथ कमेटी का भी गठन किया गया. साथ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने किया. इस क्रम में हकीमाबाद, जितवारपुर चौथ, जितवारपुर निजामत, रुप नारायणपुर बेला, मोहनपुर, बेझाडीह पंचायत में अभियान चलाया गया. वहीं बूथ कमेटी का भी गठन किया गया. साथ ही एक साल में केंद्र सरकार के द्वारा किये गये उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गयी. वक्ताओं ने नमामि गंगे, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना की सराहना की. मौके पर विस समन्वयक रामबहादुर राम, चंदन कुमार, इंद्रजीत राय, राजू कुमार राय, मुकेश राय, सतीश कुमार, दिनेश राय, बबलू कुमार, मनोज कुमार राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन