काला बिल्ला लगा कर विरोध जतायेंगे नाराज पुलिसकर्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 8:07 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद भी सरकार के द्वारा गत 12 अगस्त 14 को प्रोन्नति समिति की बैठक की कार्यवाही पर रोक न तो हटायी गयी और न ही प्रोन्नति देने की कार्यवाही प्रारंभ की गयी है. इससे बिहार पुलिस एसोसिएशन से जुड़े पुलिसकर्मी नाराज हैं. संगठन ने सरकार के इस […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद भी सरकार के द्वारा गत 12 अगस्त 14 को प्रोन्नति समिति की बैठक की कार्यवाही पर रोक न तो हटायी गयी और न ही प्रोन्नति देने की कार्यवाही प्रारंभ की गयी है.

इससे बिहार पुलिस एसोसिएशन से जुड़े पुलिसकर्मी नाराज हैं. संगठन ने सरकार के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध जताने का निर्णय लिया है.

संगठन के जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्षता में बिहार पुलिस सर्विस एसोसिएशन, बिहार पुलिस एसोसिएशन एवं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन सहित 17 कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में 29 मई को एक दिन के लिए काला बिल्ला लगा कर कार्य करने का फैसला किया गया.

इसके साथ ही सात जून को राज्य स्तरीय सभी संवर्गो के एक साथ उपवास एवं धरना कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. उन्होंने संगठन से जुड़े सभी सदस्यों को शुक्रवार को प्रस्तावित काला बिल्ला लगा कर काम करते हुए विरोध जताने वाले कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आहृवान किया है.

जिला सचिव ने उल्लेखित किया है कि ज्ञापांक 17 बिहार पुलिस एसोसिएशन दिनांक 26 अप्रैल 15 को निर्गत पत्र के माध्यम से केंद्रीय पदाधिकारियों की चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. इसके अनुसार 13 जून को चुनाव एवं इसके अगले दिन 14 जून 15 को महाधिवेशन की तिथि निर्धारित है.

इस आलोक में दिनांक 31 मई 15 को पुलिस क्लब नगर थाना परिसर में कार्यकारिणी, डेलीगेट सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी है. जिसमें संगठन के सभी पदधारकों, कार्यकारिणी, डेलीगेट, आमंत्रित सदस्यों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है ताकि बैठक में एकमत होकर आगे के लिए निर्णय लिया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन