पोस्टल कॉलोनी में पेयजल के लिये मचा हहाकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 7:05 PM
समस्तीपुर. पोस्टल कॉलोनी में पेयजल की समस्या ने अपना विकराल रुप ग्रहण कर लिया है. जिससे परिसर में रह रहे दर्जनों डाक कर्मियों के परिवार के समक्ष पानी की समस्या हो गयी है. इस परिसर में डाक अधीक्षक के साथ ही अन्य डाक कर्मियों के परिवार शामिल हैं. इस बाबत जानकारी देते हुये यशवंत कुमार […]
समस्तीपुर. पोस्टल कॉलोनी में पेयजल की समस्या ने अपना विकराल रुप ग्रहण कर लिया है. जिससे परिसर में रह रहे दर्जनों डाक कर्मियों के परिवार के समक्ष पानी की समस्या हो गयी है. इस परिसर में डाक अधीक्षक के साथ ही अन्य डाक कर्मियों के परिवार शामिल हैं. इस बाबत जानकारी देते हुये यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में एक मात्र बोरिंग था. जिससे पानी घरों में आपूर्ति की जाती थी. विगत भूकंप में यह पूरी तरह बेकार हो गया. परिसर में पेयजल के लिये एकमात्र चापाकल ही है. जिससे पानी मिलती थी. वहीं बोरिंग बंद होने के कारण डाक कर्मियों के परिवार अब पानी की किल्लत से जूझ रहे है. वहीं समस्या को देखते हुये पीएमजी को पत्र लिखा गया है. साथ ही डाक अधीक्षक ने अपने स्तर से दो चापाकल गाड़ने का आदेश भी दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










