भाजपा की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 6:05 PM
समस्तीपुर. भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता मोरचा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. इसमें मोदी सरकार के द्वारा किये गये कार्यो की विस्तृत चर्चा हुई. किसानों को जमीन हेल्थ कार्ड देने, 33 फीसदी क्षति पर मुआवजा देने, 12 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख का […]
समस्तीपुर. भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता मोरचा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. इसमें मोदी सरकार के द्वारा किये गये कार्यो की विस्तृत चर्चा हुई. किसानों को जमीन हेल्थ कार्ड देने, 33 फीसदी क्षति पर मुआवजा देने, 12 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख का बीमा देने, बुजुर्गों के लिए अटल पेंशन योजना चलाने, पीएम सिंचाई योजना शुरू करने, नदी से नदी जोड़ने सहित किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी आम किसानों को देने एवं जनता को बताने का निर्णय लिया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्य बनाम राज्य की नीतीश शासन के दो साल के कुशासन को लेकर घर घर जाकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया. मौके पर राकेश कुमार गुड्डू, राम सोहाग महतो, रामलगन सहनी, विजय सिंह, मनोज राय, शिव शंकर चौधरी, फूलेश्वर यादव, ललन पाठक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










