बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी जांच जरुरी : डा. अस्थाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 6:05 PM
फोटो संख्या : 15रोसड़ा. प्रखंड परिसर में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह ने किया. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार अस्थाना ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धान की सीधी बुआई कर अच्छी पैदावार लेने का प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने […]
फोटो संख्या : 15रोसड़ा. प्रखंड परिसर में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह ने किया. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार अस्थाना ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धान की सीधी बुआई कर अच्छी पैदावार लेने का प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने कम लागत में अच्छी पैदावार एवं मुनाफा के बारे में किसानों को जानकारी दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि धान की श्री विधि से बुआई, बिचड़ा गिराने, सिंचाई, खर पतवार के लिए दवा का छिड़काव एवं मिट्टी की पांच करवा कर ही बीज डालने की नसीहत दी. वैज्ञानिक ने कहा कि तभी हम अपनी मेहनत के अनुरुप फसल का पैदावार पा सकते हैं. मौके पर उपप्रमुख सुरेंद्र दास, कृष्ण रंजन सुधांशु, बीडीओ शिवांगी कुमारी, सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह, अजय यादव, समन्यवयक राम प्रकाश राय, रंजीत कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार महतो, पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










