जले ट्रांसफार्मर के भेजे गये बिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 6:05 PM
ताजपुर. स्थानीय पंचायत के मनसा नगर वार्ड एक के फकीर मोहम्मद पुल के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर वर्ष 2014 के अप्रैल माह से जला पड़ा है. साथ ही उसमें के सारे सामानों की चोरी हो चुकी है. जिसकी प्राथमिकी जेइ ने संबंधित थाने में दर्ज करायी गयी थी. परंतु उपभोक्ताओं को पूरे साल भर का बिल […]
ताजपुर. स्थानीय पंचायत के मनसा नगर वार्ड एक के फकीर मोहम्मद पुल के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर वर्ष 2014 के अप्रैल माह से जला पड़ा है. साथ ही उसमें के सारे सामानों की चोरी हो चुकी है. जिसकी प्राथमिकी जेइ ने संबंधित थाने में दर्ज करायी गयी थी. परंतु उपभोक्ताओं को पूरे साल भर का बिल आठ सौ से 12 सौ रुपये तक भेजे गये हैं. जिसके कारण स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में शिकायत करते हुये लाल बाबू महतो, राम प्रसाद महतो, शिवनाथ ठाकुर, काली चरण ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग को अब तक कई बार ट्रांसफॉर्मर जले होने की शिकायत की जा चुकी है. परंतु विभाग से जले हुये समय के बिल विपत्र भेजे गये हैं. उपभोक्ताआंे ने विभाग से बिल विपत्र की गड़बड़ी में सुधार कर अविलंब जले हुये ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










