ग्रामीण बैंक के खाताधारी किसानों को नहीं मिली मुआवजा की राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 6:05 PM

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के हजारों किसान तूफान व ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति का मुआवजा राशि नहीं मिलने से नाराज हैं. किसानों का कहना था कि जिला में बैठे सरकार के आलाधिकारी किसानों को हर हाल में मुआवजा देने की बात कह रहे हैं लेकिन क्षेत्र में कुछ किसानों को एसबीआइ […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के हजारों किसान तूफान व ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति का मुआवजा राशि नहीं मिलने से नाराज हैं. किसानों का कहना था कि जिला में बैठे सरकार के आलाधिकारी किसानों को हर हाल में मुआवजा देने की बात कह रहे हैं लेकिन क्षेत्र में कुछ किसानों को एसबीआइ बैंक के खुले खाता में राशि आ गयी है लेकिन बिहार ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकांे मंे खाता में अब तक राशि नहीं पहुंची है. जिसके लिये कई दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जल्द राशि देने की बात कहते आ रहे हैं. इधर प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी गुरु चरण चौधरी ने बताया कि हम लोग सभी किसानों का मुआवजा राशि का एडवाइज एसबीआइ बैंक को उपलब्ध करा दिया है लेकिन बैंक के कारण सभी किसानों के खाते में मुआवजा राशि नहीं जा पा रही है. इधर कई किसानों का कहना था कि एक तो प्रकृति की मार से हम लोगों का फसल बर्बाद हो गया दूसरी ओर सही समय पर मुआवजा नहीं मिल पा रहा है. इसके कारण किसानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. अगर जल्द राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी तो किसान प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन