जनता दरबार में लोगों ने सुनायी अपनी पीड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 5:04 PM
/रफोटो संख्या : 7 व 8समस्तीपुर. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें कई फरियादियों ने अपने अपने आवेदन देकर गुहार लगायी. कल्याणपुर प्रखंड के गोविंदपुर खजुरी पंचायत के उप मुखिया अशोक कुमार पासवान ने एसपी को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने मुखिया के द्वारा विभिन्न योजनाओं में धांधली […]
/रफोटो संख्या : 7 व 8समस्तीपुर. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें कई फरियादियों ने अपने अपने आवेदन देकर गुहार लगायी. कल्याणपुर प्रखंड के गोविंदपुर खजुरी पंचायत के उप मुखिया अशोक कुमार पासवान ने एसपी को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने मुखिया के द्वारा विभिन्न योजनाओं में धांधली बरते जाने का विरोध करने पर मुखिया व मुखिया पति के द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. वहीं कल्याणपुर प्रखंड के खजुरी उपमुखिया राज किशोर पासवान ने डीएम को आवेदन देकर उक्त पंचायत में पीडीएस विक्रेताओं के घरा विगत दो माह का खाद्यान्न उपभोक्ताओं को नहीं देने की शिकायत की है. कल्याणपुर चकमेहसी पंचायत के दर्जनों लोगों ने डीएम को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने चकमेहसी पंचायत के सरकारी भूमि को शमसुल हक के द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की है. आवेदन देने वालों में अली अकबर, मो. कामरान, मो. शाबाद, मनोज मिश्र आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










