तीन दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया डीएम ने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

2366 बूथों पर तैनात बीएलओ, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए युवा मतदाता निकले घरों से समस्तीपुर. मतदाता सूची के अद्घतीकरण के तहत रविवार को जिला के सभी विधानसभा के सभी 2366 बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में युवा मतदाता इस भीषण गरमी में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने […]

विज्ञापन

2366 बूथों पर तैनात बीएलओ, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए युवा मतदाता निकले घरों से समस्तीपुर. मतदाता सूची के अद्घतीकरण के तहत रविवार को जिला के सभी विधानसभा के सभी 2366 बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में युवा मतदाता इस भीषण गरमी में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फार्म को भरा. वहीं नाम में सुधार के लिए भी दर्जनों मतदाताओं ने फॉर्म को भरा. उप निर्वाचन पदाधिकारी मो़ सोहैल ने बताया कि डीएम एम.रामचंद्रुडु सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने बूथों का जायजा लिया. डीएम ने कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र के 145, 148, वारिसरनगर के 56, 57, 58, समस्तीपुर के 117, 118, 119, 120, 121, उजियारपुर के 106, 107, मोरवा के 111, 112, सरायरंजन के 14, 15, 53, 54, 55, 56 बूथों का निरीक्षण क रने के उपरांत संबंधित बीएलओ को कई दिशा निर्देश दिये. बताते चलें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह विशेष कैंप जिले के सभी बूथों पर लगाया गया था. इसमें वोटर लिस्ट में नये वोटरों का नाम जोड़ने, मृत वोटरों का नाम हटाने, नाम पता में शुद्घीकरण व वोटर कार्ड के लिए फोटो भी जमा लिया गया. विदित हो कि कल्याणपुर में 261, वारिसनगर में 251, समस्तीपुर में 227, उजियारपुर में 235, मोरवा में 214, सरायरंजन में 231, मो. नगर में 213, विभूतिपुर में 216, रोसड़ा में 283, हसनपुर में 253 मतदान केंद्र हैं. जिनपर आगामी 7 जून को भी विशेष कैं प आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन