दूध दूह रहे किसान को ट्रैक्टर ने कुचला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 5:04 PM
विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के सिमरी मइन गांव में शनिवार की संध्या सड़क किनारे दूध दूह रहे किसान रामाशीष राय के पचास वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय उर्फ फेकू राय को एक टै्रक्टर ने कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते फौरन पहुंची पुलिस तमाशबीन रही़ टै्रक्टर चालक व उसके मालिक ने कथित तौर पर मृतक के परिवार […]
विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के सिमरी मइन गांव में शनिवार की संध्या सड़क किनारे दूध दूह रहे किसान रामाशीष राय के पचास वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय उर्फ फेकू राय को एक टै्रक्टर ने कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते फौरन पहुंची पुलिस तमाशबीन रही़ टै्रक्टर चालक व उसके मालिक ने कथित तौर पर मृतक के परिवार को रुपये का लालच देकर इस मामले को रफा दफा कर दिया़ घटना को लेकर हो रही चर्चा के मुताबिक टै्रक्टर चला रहा युवक शराब के नशे में धुत था जो बतौर टै्रक्टर चालक बना सिमरी चौक से घर जा रहा था़ तभी रास्ते में सड़क किनारे दूध दूह रहे फेकू राय पर नशेरी चालक की नजर पड़ी़ टै्रक्टर को स्टार्ट छोड़ वह दूध दूह रहे फेकू राय के पास गया़ दोनों में कुछ बातें हुई़ फिर कुछ मिनटों बाद फेकूराय उस टै्रक्टर से कुचल से कुचल दिया. घटना को लेकर पुलिस सूत्रों ने बताया कि टै्रक्टर चालक मृतक से साइड हटने को कहा़ इसी बीच सड़क पर स्टार्ट टै्रक्टर बिना चालक तेज गति से दूध दूहाव को ठोकर मार दिया़ जिससे मौके पर फेकू राय की मौत हो गयी़ हालांकि स्थानीय पुलिस वहां पहुंच चुकी थी़ जहां चर्चा है कि तुरंत बाद सब मैनेज हो गया़ जिसे लेकर मृतक के घर वालों ने पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज नहीं कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










