सीओ के आदेश से भूमिहीन परिवार परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 4:04 PM
कल्याणपुर. नये अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा के आदेश ने भूमिहीन परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है. ज्ञात हो कि सीओ ने आदेश जारी कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने से पूर्व जमीन संबंधी कागजात की छायाप्रति लगाने का निर्देश दिया है. जिससे कई भूमिहीन परिवार प्रमाण पत्र से वंचित हो जायेंगे. साथ ही जिसके कारण सरकार […]
कल्याणपुर. नये अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा के आदेश ने भूमिहीन परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है. ज्ञात हो कि सीओ ने आदेश जारी कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने से पूर्व जमीन संबंधी कागजात की छायाप्रति लगाने का निर्देश दिया है. जिससे कई भूमिहीन परिवार प्रमाण पत्र से वंचित हो जायेंगे. साथ ही जिसके कारण सरकार द्वारा प्रदत्त जाति आधारित योजनाओ का लाभ इन परिवारों को नहीं मिल पायेगा जबकि सरकार ने प्रमाण पत्रों के आधार पर निर्गत करने में स्वअभिप्रमाणित प्रमाण पत्र के आधार पर निर्गत करने का आदेश दे रखी है. वही भाकपा माले के सचिव सुखलाल यादव, राजद के अध्यक्ष सत्यनारायण राय, भाजपा के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्गत प्रमाण पत्रों के आधार पर ही प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की है अन्यथा नेताआंे ने आंदोलन करने की भी बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










