ई. किसान भवन परिसर में किसान सलाहकारों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 7:38 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 मई से बेमियादी हड़ताल पर गये किसान सलाहकारों ने शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय के ई. किसान भवन में धरना दिया. इस क्रम में अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की. अध्यक्षता राकेश कुमार झा ने की. मौके पर नवल किशोर चौधरी, विजय […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 मई से बेमियादी हड़ताल पर गये किसान सलाहकारों ने शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय के ई. किसान भवन में धरना दिया. इस क्रम में अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की. अध्यक्षता राकेश कुमार झा ने की.
मौके पर नवल किशोर चौधरी, विजय कुमार, मनोज कुमार, गौरी कुमारी, प्रीति कुमारी, मीरा देवी, हेम प्रभा, संजू, रंजू, विजय कुमार दास, मोहन कुमार, संतोष पंडित, दिनेश कुमार सिंह आदि थे. इस अवसर पर रविवार को समस्तीपुर प्रखंड में आयोजित खरीफ महोत्सव का सामूहिक बहिष्कार करने की घोषणा की गयी.
मोरवा : बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के आहवान पर शनिवार का मोरवा प्रखंड के ई-किसान भवन पर प्रखंड के सभी किसान सलाहकारों के द्वारा तालाबंदी की गयी. इसकी अध्यक्षता किसान सलाहकार सुनील कुमार ठाकुर ने की. बता दें कि बिहार के सभी किसान सलाहकार विगत 22.05.2015 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. उनके मुख्य मांगों में किसान सलाहकार को वीएलडब्ल्यू पद पर समायोजन करना और वेतनमान है.
मौके पर मो. नइमुदीन, सुबोध कुमार राय, अमरेंद्र कुमार, श्याम कुमार राय, मिथिलेश साह, सचिदानन्द सहनी, विनोद कुमार राय, अर्पणा कुमारी, रमेश कुमार राम, जितेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, राकेश रोशन आदि थे. इधर, भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आंदोलन का समर्थन किया है. यह जानकारी प्रखंड सचिव उमेश कुमार ने दी.
जनौस का शाखा सम्मेलन संपन्न
समस्तीपुर : भारत की जनवादी नौजवान सभा अंचल कमेटी की नीरपुर शाखा का दूसरा सम्मेलन नवीन प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुआ. अध्यक्षता लक्ष्मण पासवान ने की. उद्घाटन जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया. उन्होंने संगठन के संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए युवाओं के शोषण, अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं शिक्षा, रोजगार बेरोजगारी भत्ता, रिक्त पदों पर नियमित बहाली के मांगों को लेकर संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया.
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा युवाओं को झूठा वादा कर, जाति, धर्म, सम्प्रदाय के आधार पर बांट रही है. सम्मेलन में नौ सदस्यीय कमेटी बनायी गयी. इसमें सचिव लक्ष्मण पासवान, उप सचिव धर्मेद्र पासवान, अध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष अजरुन पासवानचुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










