संघ भवन परिसर में गृहरक्षकों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 8:05 PM
फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने शनिवार को अपने संघ भवन परिसर में धरना दिया. इस मौके पर मांगों से संबंधित नारे लगा कर उसे जायज बताते हुए सरकार से तत्पर होकर उसे पूरा करने का अनुरोध किया गया. अन्यथा आंदोलन को लगातार चालू रखने की चेतावनी […]
फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने शनिवार को अपने संघ भवन परिसर में धरना दिया. इस मौके पर मांगों से संबंधित नारे लगा कर उसे जायज बताते हुए सरकार से तत्पर होकर उसे पूरा करने का अनुरोध किया गया. अन्यथा आंदोलन को लगातार चालू रखने की चेतावनी दी. मौके पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर राय की अध्यक्षता में सभा की. जिसे संबोधित करते हुए गृहरक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने साफ साफ लहजे में कहा कि सरकार को उनकी मांग हर हाल में पूरी करनी होगी. अब वह और इंतजार नहीं कर सकते हैं. वक्ताओं ने कहा कि दिन रात अपने कर्तव्य का निर्वाह करने वाले गृहरक्षकों की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है. सरकार स्थिति से भली भांति परिचित है. बावजूद इसके गृहरक्षकों की स्थिति सुधारने की दिशा में कदम नहीं उठाया जाना क्षुब्ध करने वाला कदम है. सभा को जिला सचिव कैलाश कुमार झा, उप सचिव रामप्रीत राय, संगठन सचिव देवानंद झा, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण शर्मा, दिनेश कुमार सुमन समेत कई अन्य ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










