पांच दिनों से चक्कर लगा रहा साबरमती एक्सप्रेस में लदा 20 कार्टून
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 7:04 PM
समसतीपुर. अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में 17 मई से 20 कार्टून दबा ओवरकेरी कर रहा है. इससे सामान वाले परेशान हैं क्योंकि इन कार्टूनों में कई ऐसी दवाएं भरी हुई है जो जीवनरक्षक दवाओं की श्रेणी में आती है. बावजूद रेलवे इस ओर गंभीर नहीं प्रतीत हो रही है. इसके कारण वस्तु […]
समसतीपुर. अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में 17 मई से 20 कार्टून दबा ओवरकेरी कर रहा है. इससे सामान वाले परेशान हैं क्योंकि इन कार्टूनों में कई ऐसी दवाएं भरी हुई है जो जीवनरक्षक दवाओं की श्रेणी में आती है. बावजूद रेलवे इस ओर गंभीर नहीं प्रतीत हो रही है. इसके कारण वस्तु स्वामी को मायूस देखा जा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर डीसीएम वीरेंद्र मोहन ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी. रिपोर्ट आते ही दोषी कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाया जायेगा. वैसे अधिकारियों ने कहा कि कंट्रोल में इसकी सूचना दे दी गयी है. ताकि सामान किस जगह है उसे खोजा जा सके. सामान की खोज कब तक की जायेगी इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. बताते चलें कि पार्सल विभाग के टीपीसी का यह कोई पहला मामला नहीं है जब सामान ओवर केरी हुई है. इससे पूर्व भी कई बार व्यवसायियों की दवा सहित अन्य सामग्री ओवर केरी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










