प्रेमी युगल थाही गांव से बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

शिवाजीनगर. ओपी पुलिस ने शुक्र वार की रात थाना क्षेत्र के थाही गांव से एक विवाहित प्रेमी जोड़ी को पकड़ कर थाने लायी. अगली सुबह लड़की को थाने के कमरे में तो थाने के बरामदे पर लड़के को हथकड़ी लगा रखा थी. पास से गुजरने वाले हर व्यक्ति यह जानने की कोशिश कर रहा था […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. ओपी पुलिस ने शुक्र वार की रात थाना क्षेत्र के थाही गांव से एक विवाहित प्रेमी जोड़ी को पकड़ कर थाने लायी. अगली सुबह लड़की को थाने के कमरे में तो थाने के बरामदे पर लड़के को हथकड़ी लगा रखा थी. पास से गुजरने वाले हर व्यक्ति यह जानने की कोशिश कर रहा था कि आखिर माजरा क्या है जो शनिवार की अगली सुबह से ही थाने मे एक प्रेमी जोड़ी को हिरासत में रखा गया है. देर दोपहर को छोड़ दिया गया. हाथों मे मेहंदी रचा रखी व मांग में सिंदूर लगा रखी पूरा गांव की लड़की ने बताया कि वह बहादुरपुर गांव के संजीत कुमार से बेहद प्यार करती है जो स्कूल जाने के क्रम में 19 मई 2015 को भाग कर समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर में उसी से शादी रचा ली है. वहीं प्रेमी ने बताया कि लड़की के माता पिता राजी नहीं थे इसी वजह से भाग कर शादी की. परिवार वाले थाने मे अपहरण का आवेदन दिया था जिसके कारण पुलिस ने इसी मामले को ले दोनों प्रेमी जोड़े को गुरु वार की रात में ही थाही गांव से गिरफ्तार कर थाने ले आयी है. इधर थाने पर पहंुचे लड़की के भाई ने बताया कि 19 मई से बहन संजीत मंडल के साथ भाग गयी थी. थानाध्यक्ष शिवराज दास ने बताया कि सत्यापन के लिए पुलिस ने उसे थाने लायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन