मतदाताओं के दिल में स्थान बनाने की जरूरत : भाजपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 4:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर से सटे विक्रमपुर बांदे पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में शनिवार को भाजपा की कार्यशाला हुई. अध्यक्षता मनोज कुमार राय ने की. इसमें विक्रमपुर पंचायत के पांचों बूथ के लिए कमेटी बना कर महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर से सटे विक्रमपुर बांदे पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में शनिवार को भाजपा की कार्यशाला हुई. अध्यक्षता मनोज कुमार राय ने की. इसमें विक्रमपुर पंचायत के पांचों बूथ के लिए कमेटी बना कर महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बूथ स्तर पर लोगों के दिल में स्थान बना कर बूथ जीता जा सकता है. प्रदेश भाजपा नेता चंदन कुमार ने वार्ड 13 में बिजली के तार व पोल नहीं होने पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली नहीं तो वोट नहीं मांगेंगे की घोषणा की थी. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यशाला को जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ठाकुर, सुरेश महतो, नरेश राय, अमरनाथ महतो समेत कई अन्य पार्टी नेताओं ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन