बूथ से गायब मिलने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 4:04 PM

विज्ञापन

आज सभी मतदान केंद्रों पर खास आयोजनअभियान की मोनेटरिंग के लिए अफसरों की हुई प्रतिनियुक्तिप्रतिनिधि, समस्तीपुर मतदाता सूची के अद्घतीकरण के लिए रविवार को जिला के सभी विधान सभा के सभी बूथों पर विशेष आयोजन किया गया है़ रविवार को जिला के सभी बूथों पर एक साथ सुबह से शाम तक वोटर लिस्ट का काम […]

विज्ञापन

आज सभी मतदान केंद्रों पर खास आयोजनअभियान की मोनेटरिंग के लिए अफसरों की हुई प्रतिनियुक्तिप्रतिनिधि, समस्तीपुर मतदाता सूची के अद्घतीकरण के लिए रविवार को जिला के सभी विधान सभा के सभी बूथों पर विशेष आयोजन किया गया है़ रविवार को जिला के सभी बूथों पर एक साथ सुबह से शाम तक वोटर लिस्ट का काम किया जायेगा़ इसमें सभी बूथों के लिए नामित बीएलओ सारे कागजात के साथ अपने बूथ पर बैठेंगे़ इसकी जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी मो़ सोहैल ने बताया कि जो बीएलओ अपने बूथ पर नहीं पाये जायेंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा़ इस बाबत चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर वोटर लिस्ट के अद्घतीकरण का काम लिया जायेगा़ इसमें वोटर लिस्ट में नये वोटरों का नाम जोड़ने, मृत वोटरों का नाम हटाने, नाम पता में शुद्धीकरण व वोटर कार्ड के लिए फोटो भी जमा लिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि इस अभियान की मॉनीटरिंग के लिए जिला से अफसरों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है़ इसके लिए ब्लाकों के वरीय प्रभारियों को भी जिम्मेवारी सौंपी गयी है़ इसके अलावे सभी बीडीओ तथा 10 विधान सभा के आरओ व एआरओ को भी मॉनीटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है. इधर डीएम एम़ रामचंद्रुडु ने भी रविवार को मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले शिविरों में मतदाताओं से शामिल होने व उत्सव के रूप में इस आयोजन को मनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन