ट्रक की ठोकर से दो लोग घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 4:04 PM

विज्ञापन

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोतिपुर गांव के निकट लाइन होटल के समीप एनएच 28 पर शुक्रवार की देर संध्या एक अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया. इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का इलाज के लिए ताजपुर […]

विज्ञापन

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोतिपुर गांव के निकट लाइन होटल के समीप एनएच 28 पर शुक्रवार की देर संध्या एक अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया. इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां आरंभिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां घायलों में शामिल रंजीत महतो को पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत स्थित मुरा गांव निवासी कमलेश महतो का पुत्र रंजीत महतो अपने साला मनोज महतो के साथ मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव निवासी उमेश महतो के यहां अपने भाई का ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया. इससे दोनों जख्मी हो गये. ट्रक चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन