गरमाया सूरज, 400 के पार पहुंचा पारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 10:34 AM
विज्ञापन
दिनभर चली रहीं गर्म हवाएं, लू की बढ़ी आहट, गर्मी से बेचैन रहे लोग समस्तीपुर : मॉनसून आने के पहले सूरज तपने लगा है़ शुक्रवार को सुबह 7 बजे से ही चटक धूप निकली़ दिन चढ़ने के साथ ही ताप बढ़ता गया़ दिनभर गर्म हवाएं चलीं. रात तक इससे गर्मी का अहसास बना रहा़ अधिकतम […]
विज्ञापन
दिनभर चली रहीं गर्म हवाएं, लू की बढ़ी आहट, गर्मी से बेचैन रहे लोग
समस्तीपुर : मॉनसून आने के पहले सूरज तपने लगा है़ शुक्रवार को सुबह 7 बजे से ही चटक धूप निकली़ दिन चढ़ने के साथ ही ताप बढ़ता गया़ दिनभर गर्म हवाएं चलीं. रात तक इससे गर्मी का अहसास बना रहा़ अधिकतम तापमान बढ़कर 40.7 डिग्री सेल्सियस हो गया़ यह गरमी के इस सीजन कासर्वाधिक है़
न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा़ इसके पहले 5 और 6 मई को यह 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था़ मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अभी अधिकतम तापमान 38 से 40 और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा़ मौसम आमतौर पर साफ ही रहेगा़ बताते चलें कि मई सीजन का सबसे गर्म माह है़ लोग जेठ (5 मई से जेठ शुरू) की दोपहर की नजीर देते हैं़ अधिकतम तापमान का 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना सामान्य बात है़ मॉनसून आने के पहले गरमी का बढ़ना बेहतर बारिश का संकेत है़ चूंकि इस बार मॉनसून समय से है़
इधर भयावह गरमी से एक तरफ गर्म हवा के झोंकों एवं लू के थपेड़ों ने लोगों को घर से निकलना भी दूभर कर दिया है़ वैसे तापमान और आद्र्रता के आंकड़े चाहे जो बोलें पर हकीकत तो यही है कि ताप के तेवरों से लोग तड़प कर रह गय़े जब तक बिजली रही तब तक पंखों के डैने हिले पर हवा गर्म़ हालत यह है कि जैसे ही बिजली आयी दिन हो या रात पहला काम टंकी में पानी भर लेना़ क्या पता कब चली जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










