कंप्यूटर साक्षरता पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 7:05 PM
रोसड़ा. विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत स्थानीय पुरानी चौक के निकट चल रहे सेंटर को टॉप कम्प्यूटर सेंटर में चुना गया है. इसके तहत भीसीएसएम पटना सेंटर ने उन चुनिंदे सेंटर पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रही है जिस कारण गुरुवार को भीसीएसएम पटना की ओर से फिल्म का निर्माण करने अभिनय आर्ट्स और नयन […]
रोसड़ा. विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत स्थानीय पुरानी चौक के निकट चल रहे सेंटर को टॉप कम्प्यूटर सेंटर में चुना गया है. इसके तहत भीसीएसएम पटना सेंटर ने उन चुनिंदे सेंटर पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रही है जिस कारण गुरुवार को भीसीएसएम पटना की ओर से फिल्म का निर्माण करने अभिनय आर्ट्स और नयन फाउंडेशन से मणिकांत चौधरी एवं सत्य प्रकाश के निर्देशन मंे स्थानीय सेंटर पर आकर डॉक्यूमेंट्री बनायी गयी. डाक्यूमेंट्री का निर्माण करने आये श्री चौधरी ने बताया कि इस डाक्यूमेंट्री मे उन सेंटर के फैकल्टी, स्टूडेंट एवं निदेशक से सेंटर के उत्थान और विकास की बात को आने वाली पीढ़ी के सामने रखने का एक प्रयास है. उन्होंने बताया कि आज कंप्यूटर हरेक के लिए जरूरी है. इस मकसद को ध्यान में रखकर भीसीएसएम के संस्थापक राम संजीव कुमार यह वृतचित्र तैयार कर रहें है. वृतचित्र तैयार करते समय संस्थान की छात्राएं प्रियंका, कोमल, खुशबू, रीता, सोनाली, आकांक्षा, रूपम, नीलू एवं प्रिया आदि ने कैमरे के सामने बेहिचक कम्प्यूटर से संबंधित सवालों के जवाब दे रही थी. छात्राओं ने इस तरह के वृतचित्र बनाने जाने से काफी प्रफुल्लित थी. मौके पर डॉ रामजी महतो, राघवेन्द्र कुमार, संजीत कुमार, एकेडमिक हेड सुनील कुमार ठाकुर, इ. संजय कुमार सिंह एवं राज कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










