अलग अलग घटनाओं में दर्जन भर लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 6:05 PM
सिंघिया. थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि भूमि विवाद में विनोद सिंह, सुशील कुमार सिंह के बीच जमकर हुई़ जिसमें सुशील कुमार सिंह, इंदरा देवी, रविराज रवि, देवराज देव, विनोद सिंह, अर्चना देवी, पुरूषोतम कुमार, विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये़ सभी घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया़ […]
सिंघिया. थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि भूमि विवाद में विनोद सिंह, सुशील कुमार सिंह के बीच जमकर हुई़ जिसमें सुशील कुमार सिंह, इंदरा देवी, रविराज रवि, देवराज देव, विनोद सिंह, अर्चना देवी, पुरूषोतम कुमार, विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये़ सभी घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया़ इसमें पांच घायल विनोद सिंह, सुशील सिंह, इंदरा देवी, रविराज रवि, देवराज देव की गंभीर स्थिति को देखकर डीएमसीएच रेफर किया गया है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के बथान चौक के समीप दूध से लदा 407 गाड़ी असंतुलित होकर सिंघिया गांव के सीताराम सिंह बाबा को जबरदस्त ठोकर मारी़ इससे वह कुछ दूर जाकर गिरते ही लहूलुहान हो गये़ मौजूद लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया़ जहां इलाज जारी है़ वहीं मोटरसाइकिल दुर्घटना में सिंघिया गांव के मृत्युंजय कुमार सिंह, मुकेश सिंह, संतोष सिंह घायल हो गये़ इन सभी का इलाज पीएचसी में किया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










