पूर्व विधायक ने की वाम मोरचा से गंठबंधन की वकालत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 6:05 PM
समस्तीपुर. राष्ट्रीय जनता दल कार्यसमिति के सदस्य सह पूर्व विधायक प्रो. शील कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की है कि जनाधार खो चुकी कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर विधान परिषद और विधान सभा के आसन्न चुनावों में वाम मोर्चा से गंठबंधन कि या जाये. उन्होंने कहा […]
समस्तीपुर. राष्ट्रीय जनता दल कार्यसमिति के सदस्य सह पूर्व विधायक प्रो. शील कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की है कि जनाधार खो चुकी कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर विधान परिषद और विधान सभा के आसन्न चुनावों में वाम मोर्चा से गंठबंधन कि या जाये. उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं की फौज के मामले में भी वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच का अनुपात नब्बे व दस का है. इसके बावजूद धर्मनिरपेक्षता के सबसे बड़े अलम्बरदार का दंभ अनावश्यक दबाव बना रही है. इससे राजद जदयू गंठबंधन को मुक्त होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मांझी और पप्पू यादव को खोकर हमारा गंठबंधन पहले ही झटका खा चुका है. ऐसी स्थिति में वाम मोर्चा को अलग रखना आसन्न चुनावों में हमारे लिए घातक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










