गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 6:05 PM
सिंघिया. थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव में सत्य नारायण यादव कीदो वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी की मौत गुरुवार की संध्या में खेलने के क्रम में पानी में डूबने से हो गयी़ घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सोनमी के पीछे पानी से भरा खाई है. उसी के निकट बच्ची खेल रही […]
सिंघिया. थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव में सत्य नारायण यादव कीदो वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी की मौत गुरुवार की संध्या में खेलने के क्रम में पानी में डूबने से हो गयी़ घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सोनमी के पीछे पानी से भरा खाई है. उसी के निकट बच्ची खेल रही थी. इसी क्रम में खेलते खेलते बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ी़ जिसे किसी ने नहीं देखा़ जब लाश फूल कर पानी के उपर तैरने लगा तो किसी की नजर उस पर पड़ी. शोर सुनकर लोग जमा हुए. उसकी लाश को पानी से बाहर निकाला गया. मारपीट की प्राथमिकीताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के ददरी धनराज गांव के उमेश झा ने थाने में आवेदन देकर आपसी विवाद के कारण मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में आशा ददरी गांव के संजय झा को आरोपित किया गया है. बकौल पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










