छात्रों के प्रदर्शन से संस्थान के शिक्षक उत्साहित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 6:05 PM
समस्तीपुर. बिहार बोर्ड बारहवीं साइंस में बेहतर अंक के साथ छात्र-छात्रों के उत्तीर्ण होने से संस्थान के चेयरमैन व शिक्षक उत्साहित हैं. शहर के काशीपुर स्थित टॉपर्स एकेडमी साइंस कोचिंग के चेयरमैन नवीन कुमार सिंह ने संस्थान के छात्रों को इस सफलता पर मिठाई खिला कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सदैव […]
समस्तीपुर. बिहार बोर्ड बारहवीं साइंस में बेहतर अंक के साथ छात्र-छात्रों के उत्तीर्ण होने से संस्थान के चेयरमैन व शिक्षक उत्साहित हैं. शहर के काशीपुर स्थित टॉपर्स एकेडमी साइंस कोचिंग के चेयरमैन नवीन कुमार सिंह ने संस्थान के छात्रों को इस सफलता पर मिठाई खिला कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सदैव अनुशासनात्मक व उत्तम शिक्षा देना है. इस वर्ष आये बारहवीं के परिणाम में संस्थान के शिक्षकों के मार्ग दर्शन में तैयारी करने वाले रितुराज, राजू गुप्ता, सबाहत, सोनाली, सुधीर, चांदनी, मिलन आदि ने सत्तर फीसदी से उपर अंक प्राप्त किये हैं. मौके पर एफ. हसन, राहुल कुमार, जे. कुमार, सुधांशु कुमार, प्रशांत कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










