मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षा विभाग के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन में अनियमितताओं को खत्म करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को कई निर्देश जारी किये हैं, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित तीन केंद्रों पर इनका पालन नहीं हो रहा है़ इस कारण गड़बड़ी की पूरी आशंका बनी हुई है़ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन में अनियमितताओं को खत्म करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को कई निर्देश जारी किये हैं, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित तीन केंद्रों पर इनका पालन नहीं हो रहा है़ इस कारण गड़बड़ी की पूरी आशंका बनी हुई है़ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कई केंद्रों पर हेड एग्जामीनर एवं एग्जामीनर की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती है़ सूत्रों की मानें तो इसकी जांच करने पर बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर होगी़ वहीं सुरक्षा के नाम पर भी केंद्रों पर खानापूरी ही की जा रही है़ दंडाधिकारी के साथ चार पुलिसकर्मियों को लगाने का निर्देश है. लेकिन अब तक तीन केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकी है़ इस कारण केंद्रों पर पैरवीकारों का हुजूम लगा रहता है़ मूल्यांकन केंद्र स्तर पर भी परीक्षकों की नियुक्ति में भी मनमानी बरती जा रही है़ ऑब्जर्वर की मनमानी के कारण मार्क्स फाइल में अंक चढ़ाने में समस्या हो रही है़ सूत्रों की मानें तो मैट्रिक के रिजल्ट में हेराफेरी की पूरी संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन