बिजली की आंख मिचौनी से रतजगा कर रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2015 5:04 PM
सिस्टम का तापमान पहुंच जा रहा 70 डिग्रीसमस्तीपुर. पिछले दो दिनों से जिला मुख्यालय एवं इसके आसपास की लगभग 45 प्रतिशत आबादी रतजगा करने को विवश है़ं गरमी के कारण बिजली आपूर्ति की प्रणाली ओवरलोड हो गयी है. इससे सुबह से लेकर रात तक बिजली बाधित हो रही है़ इसे संभालना यहां के विद्युत अभियंताओं […]
सिस्टम का तापमान पहुंच जा रहा 70 डिग्रीसमस्तीपुर. पिछले दो दिनों से जिला मुख्यालय एवं इसके आसपास की लगभग 45 प्रतिशत आबादी रतजगा करने को विवश है़ं गरमी के कारण बिजली आपूर्ति की प्रणाली ओवरलोड हो गयी है. इससे सुबह से लेकर रात तक बिजली बाधित हो रही है़ इसे संभालना यहां के विद्युत अभियंताओं और ऑपरेटरों के लिए मुश्किल हो रहा है़ अभियंता बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं जिससे सिस्टम कुछ नॉर्मल होगा़ इसके बाद आमलोगों को निर्बाध बिजली मिलने लगेगी़ अभी पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बेकाबू है़ 33 केवी से लेकर 11 केवी या उससे नीचे की प्रणाली लगातार ट्रिप कर रहे हैं. इससे बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है़ ट्रिप करने की वजह बढ़ा हुआ तापमान बताया जा रहा है़ जानकारों का कहना है कि 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रहने के कारण यहां के सिस्टम का तापमान 70 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर चला गया है. इसके कारण बिजली आपूर्ति को संभालना मुश्किल हो रहा है़ इसी तरह ओवरलोड से 33 एवं 11 केवी के जंफर लगातार जल रहे हैं. इससे दो से तीन घंटे तक बिजली ठप हो जाती है़ सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर पूरे शहर में 33 एवं 11 केवी के जंफर काफी जले हैं़ यह सिलसिला लगातार जारी है़ यदि कुछ दिनों तक गर्मी का यही हाल रहा तो बिजली आपूर्ति में भारी समस्या उत्पन्न हो सकेगी. फिलहाल मौसम के गरम मिजाज से निबटने के लिए आम लोगों के साथ साथ विद्युत विभाग के कर्मियों की नजर भी आसमान की ओर टिकी है. वर्षा होने से लोगों को उसम भरी गरमी से थोड़ी राहत मिलेगी तो विभाग का सिस्टम थोड़ा नॉर्मल हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










