विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिया दिशा निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2015 8:04 PM
फोटो संख्या : 39समस्तीपुर. लोक जनशक्ति पार्टी के महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की. इस दौरान इन्होंने चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू करने का आह्वान किया. वहीं आगामी 27 मई […]
फोटो संख्या : 39समस्तीपुर. लोक जनशक्ति पार्टी के महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की. इस दौरान इन्होंने चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू करने का आह्वान किया. वहीं आगामी 27 मई को मंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश भी दिया. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक बुलायी जायेगी. इसकी एक समीक्षा रिपोर्ट रामविलास पासवान को सौंपी जायेगी जिसे वे प्रधानमंत्री तक पहुंचायेंगे. इस अवसर पर पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर, मो. फिरोज, मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, अभिषेक भास्कर, हेमा सिंह, मनोज कुमार, गीता कुशवाहा, चंदन यादव सहित कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










