गुरुकुल के छात्रों ने भड़ी सफलता की उड़ान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 8:03 PM
फोटो संख्या : 36 व 37सी सेट का जलवा रहा बरकरार इंटर रिजल्ट में गुरुकुल के छात्रों का रहा दबदवा समस्तीपुर. कोई भी संस्थान रातोंरात सर्वश्रेष्ठ का दर्जा नहीं प्राप्त करता है. शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, बेहतर व अनुभवी शिक्षकों की टीम के बल पर ही सर्वश्रेष्ठ संस्थान का खिताब पाया जा सकता है. इसे विगत […]
फोटो संख्या : 36 व 37सी सेट का जलवा रहा बरकरार इंटर रिजल्ट में गुरुकुल के छात्रों का रहा दबदवा समस्तीपुर. कोई भी संस्थान रातोंरात सर्वश्रेष्ठ का दर्जा नहीं प्राप्त करता है. शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, बेहतर व अनुभवी शिक्षकों की टीम के बल पर ही सर्वश्रेष्ठ संस्थान का खिताब पाया जा सकता है. इसे विगत 7 वर्षों के कड़ी तपस्या के बाद सिद्ध कर दिखाया है गुरुकुल साइंस कोचिंग ने. एक बार फिर इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट ने गुरुकुल संस्थान को उत्तर बिहार के अन्य संस्थानों से बेहतर साबित किया है. बताते चले कि गुरुकुल के चार छात्र व एक छात्रा ने टॉप टेन की सूची में इस वर्ष भी अपना स्थान बरकरार रखा है. गुरुकुल के यशस्वी कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 426 अंक, शिवानंद कुमार ने 422 अंक व श्रवण कुमार ने भी 422 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से छठ्ठा स्थान प्राप्त किया है. वहीं इसी संस्थान के छात्र विपुल कुमार ने 419 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी टॉप टेन की सूची में इस संस्थान की छात्रा रुन्ना कुमारी का नाम नहीं है. लेकिन, इस छात्रा ने 423 अंक प्राप्त कर समिति के द्वारा जारी टॉप टेन की सूची को गलत ठहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










