आर पार की लड़ाई लड़ेंगे काष्ठ शिल्पी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 7:03 PM
समस्तीपुर. विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति काष्ठकर्मी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को संगठन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जगदीश शर्मा ने की. इसे संबोधित करते हुए जिला सचिव रामलखन शर्मा ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी बढ़ई-लोहार उपेक्षित हैं. राज्य सत्ता में भागीदारी शून्य है. सरकार ने इस समाज के विरुद्ध […]
समस्तीपुर. विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति काष्ठकर्मी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को संगठन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जगदीश शर्मा ने की. इसे संबोधित करते हुए जिला सचिव रामलखन शर्मा ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी बढ़ई-लोहार उपेक्षित हैं. राज्य सत्ता में भागीदारी शून्य है. सरकार ने इस समाज के विरुद्ध कड़ा कानून ला कर 18 सौ बढई कामगारों को जेल भेज दिया. 56 सौ गलत मुकदमे चल रहे हैं. शिल्पी विकास निगम की स्थापना का आश्वासन मिलने के बाद भी इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया. कल्याण बोर्ड में कामगारों के राशि का भुगतान नहीं हो रहा है. प्रदेश सचिव रामभरोस शर्मा ने कहा कि बढई लोहार की संख्या बिहार में 78 लाख है. इसमें से अधिकतर भूमिहीन हैं. अब आर पार की लड़ाई की जायेगी. आगामी 4 जून को डीएम के समक्ष प्रदर्शन होगा. 23 जून को सीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर लाल बाबू शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, हरेकृष्ण शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, जगदीश शर्मा, राज किशोर वर्मा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










