भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए किया भिक्षाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 7:03 PM
सरायरंजन. सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में बीडीओ अभिजीत चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवियों ने मंगलवार की संध्या भिक्षाटन अभियान चलाया. अभियान विगत दिनों नेपाल में आयी भूकंप में पीडि़त लोगों के लिए चलायी गयी. बीडीओ ने बताया कि हम सरकारी पदाधिकारी व कर्मियों ने भी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में […]
सरायरंजन. सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में बीडीओ अभिजीत चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवियों ने मंगलवार की संध्या भिक्षाटन अभियान चलाया. अभियान विगत दिनों नेपाल में आयी भूकंप में पीडि़त लोगों के लिए चलायी गयी. बीडीओ ने बताया कि हम सरकारी पदाधिकारी व कर्मियों ने भी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है. जमा की गयी राशि को डीएम क ो चेक बनाकर दिया जायेगा. मौके पर मुखिया सुनील ईश्वर, उपमुखिया दीपक चौधरी, घनश्याम ठाकुर,प्रिय रंजन कुमार, रामपुकार राय, राज कुमार राय, मो. जलालउद्दीन आदि मौजूद थे. इधर, प्रखंड क्षेत्र में आयी भूकंप में कई घर गिर गयी. इसकी सूचना बीडीओ व सीओ को पीडि़तों ने देते हुए खुले आकाश के तले रहने को मजबूर हैं. साथ ही सरकारी सहायता की मांग की है. सीओ अरुण कुमार ने बताया कि इसकी जांच कराने के बाद उनको सहायता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










