बैंक ग्राहक से पचास हजार रुपये ले भागा उच्चका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

ताजपुर. स्थानीय सेंट्रल बैंक शाखा में बुधवार को अज्ञात उचक्के ने हरिशंकरपुर बघौनी के राम प्रसाद राय नामक सेवानिवृत्त शिक्षक को चकमा देकर पचास हजार रुपये ले भागे. घटना के वक्त वे बैंक से रुपये निकालकर उसे गिन रहे थे. इसी बीच एक बाइक सवार अज्ञात उचक्के ने उनके नजदीक पहुंचकर अपने खुदरा नोट को […]

विज्ञापन

ताजपुर. स्थानीय सेंट्रल बैंक शाखा में बुधवार को अज्ञात उचक्के ने हरिशंकरपुर बघौनी के राम प्रसाद राय नामक सेवानिवृत्त शिक्षक को चकमा देकर पचास हजार रुपये ले भागे. घटना के वक्त वे बैंक से रुपये निकालकर उसे गिन रहे थे. इसी बीच एक बाइक सवार अज्ञात उचक्के ने उनके नजदीक पहुंचकर अपने खुदरा नोट को बदलने को कहा. नोट गिनने के दौरान वह नोटों के बंडल झपट कर फरार हो गया. शिक्षक के द्वारा घटना की सूचना थाने को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोरवा गांव की बबीता देवी नामक विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने अपने पति बिरजू ठाकुर, सास, ससुर एवं अन्य पर मारपीट करने के आरोप लगाये हैं. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन