मृतपाय है बिनगामा स्वास्थ्य उपकेंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 4:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1प्रतिनिधि, मोहनपुरप्रखंड क्षेत्र क लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए पीएचसी मोहनपुर में भीड़ भार को कम करने के लिए बिनगामा एवं आसपास के लोगों के लिए बिनगामा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना सरकार के द्वारा की गयी हैं. जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो एएनएम की […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1प्रतिनिधि, मोहनपुरप्रखंड क्षेत्र क लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए पीएचसी मोहनपुर में भीड़ भार को कम करने के लिए बिनगामा एवं आसपास के लोगों के लिए बिनगामा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना सरकार के द्वारा की गयी हैं. जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो एएनएम की सेवा लोगों के लिए सरकार के द्वारा मुहैया करायी गयी. गौरतलब है कि एक एएनएम के बदौलत ही स्वास्थ्य सेवा संचालित हो रही हैं. जबकि इस केंद्र में एएनएम का पद रिक्त हैं. लोगों के अनुसार स्वास्थ्य उपकेंद्र को देखने के बाद जंगल जंगलात उगे हुए हैं. सफाई की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती है. बाहर से देखने से लगता है कि कोई परित्यक्त भवन है. मोहनपुर पीएचसी प्रभारी सुशील कुमार पूर्वे ने जानकारी दी कि एएनएम का कार्य फील्ड वर्क होता हैं. लोगों ने बताया कि अधिकांश समय स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद ही पड़ा रहता है. जिस उद्देश्य के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की गयी थी उन उद्देश्यों के मानक पर यह केंद्र बिल्कुल खरा नहीं उतर पा रहा है. छोटे मोटे इलाज के लिए भी बिनगामा और आसपास के लोगांे को तीन किलोमीटर पश्चिम पीएचसी मोहनपुर नहीं तो पांच किलोमीटर पूरब पीएचसी मोहिउद्दीननगर जाना पड़ता है. लोगों ने जानकारी दी कि यहां कार्यरत एएनएम आभा कुमारी महीने में कभी कभार ही दिख पड़ती है. इसके कारण बिनगामा और आसपास के इलाकों में झोला छाप चिकित्सकों की चांदी ही चांदी है. विवशता उन गरीब लाचारों की है जो अपना इलाज इन्ही स्वास्थ्य केंद्र पर कराने के लिए मजबूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन