नशा खिला रेलकर्मी को लूटा, भरती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 1:20 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेल मंडल में सक्रिय नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने सोमवार की देर संध्या सहरसा के लिए ड्यूटी करने रवाना हुए रेल कर्मचारी दामोदर झा (50) को अपना शिकार बना लिया. गिरोह के सदस्यों ने उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकदी समेत अन्य सामान लूट लिये. बेहोशी की अवस्था में रेल कर्मचारियों ने उन्हें इलाज […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : रेल मंडल में सक्रिय नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने सोमवार की देर संध्या सहरसा के लिए ड्यूटी करने रवाना हुए रेल कर्मचारी दामोदर झा (50) को अपना शिकार बना लिया.
गिरोह के सदस्यों ने उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकदी समेत अन्य सामान लूट लिये. बेहोशी की अवस्था में रेल कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया. जहां 18 घंटे बाद भी उन्हें होश नहीं आया है. वैसे अस्पताल में मौजूद उनके शुभचिंतकों का कहना है कि दामोदर झा रेलवे में बिजली विभाग के मीटर रीडर पद पर कार्यरत हैं.
मीटर रीडिंग करने के लिए ही वे सोमवार की देर शाम पैसेंजर ट्रेन से सहरसा के लिए रवाना हुए थे. अचानक उनके अस्पताल में भरती होने की सूचना मिली जिसके बाद शुभचिंतक और परिजन अस्पताल पहुंच कर उनकी चिकित्सा कराने में जुटे हैं.
रेलकर्मी को होश नहीं आने के कारण यह सही सही पता नहीं चल पा रहा है कि नशाखुरानों ने आखिर उन्हें किस स्थल पर और किस तरह से अपना शिकार बनाया है. लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि नशाखुरानी गिरोह के सदस्य अपनी मंशा में पूरी तरह से सफल रहे हैं. बता दें कि रेलकर्मी अटेरन चौक स्थित रेलवे क्वार्टर नंबर 206 बी में रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन